मणिकर्णिका

कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मणिकर्णिका, मणिकर्णिका रानी लक्ष्मीबाई का ही नाम है. मनु उन्हें प्यार से कहकर बुलाया जाता है. मणिकर्णिका उनका वास्तविक नाम था. सन् 1835 में महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ था. बाद में जब झांसी के राजा से उनकी शादी हुई, तब वह कहलाईं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई.1842 में मनु की झांसी के महाराजा गंगाधर राव से शादी हुई.

यह फिल्म झाँसी के रानी लक्ष्मीबाई के जीवन  पर आधारित है।  रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी थीं और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध बिगुल बजाने वाले वीरों में से एक थीं। वे ऐसी वीरांगना थीं जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से मोर्चा लिया और रणक्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हो गयीं परन्तु जीते जी अंग्रेजों को अपने राज्य झाँसी पर कब्जा नहीं करने दिया।

17 जून को, जनरल स्मिथ द्वारा आदेशित ब्रिटिश सैनिकों का एक बड़ा दल कोटा की सेराई में रानी की सिपाही सेना के साथ लड़ा। सूत्रों के मुताबिक, अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के बाद आखिर में, वह अपनी चोटों से काफी घायल हो गई। हालांकि, रानी चाहती थी कि उनके शरीर को ब्रिटिश सैनिकों द्वारा नहीं खोजा जाए, इसलिए रानी की सेना के कुछ लोग उन्हें पास के गंगादास मठ में ले गए, जहां उनकी मृत्यु के बाद संस्कार किया गया। मृत्यु के समय वह 29 साल की थीं।

रानी अत्यन्त दयालु भी थीं। एक दिन जब कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा करके लौट रही थीं, कुछ निर्धन लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें देखकर महारानी का हृदय द्रवित हो उठा। उन्होंने नगर में घोषणा करवा दी कि एक निश्चित दिन ग़रीबों में वस्त्रादि का वितरण कराया जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

गोविन्दपुरी

माता कालकाजी कि जय